दुनिया का सबसे शिक्षित राजनेता भी भारत से है

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। अंगूठाछाप नेताओं के कारण भारत हमेशा निशाने पर रहता है। इन दिनों फर्जी डिग्री के कारण कई मंत्री निशाने पर हैं, दुनिया भर में भारत बदनाम हो रहा है। जिस देश के मंत्री फर्जी हों उस देश का भविष्य क्या होगा, लेकिन इस बीच राहत भरी खबर यह भी है कि दुनिया का सबसे शिक्षित राजनेता भी भारत से ही आता है। जिन्होंने 10 से ज्यादा विषयों में एम.ए की डिग्री हासिल की। महाराष्ट्र के दिवगंत नेता श्रीकांत जिचकार ने यह करनामा कर रखा है।

14 सितंबर 1954 को जन्में श्रीकांत जिचकार दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे राजनेता है, इसके लिए उनका नाम लिम्‍का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

श्रीकांत की डिग्रियों के बारे में पढ़कर आप जरूर चौंक जाएंगे क्‍योंकि उन्‍होंने डॉक्टरी (एमबीबीएस) से अपनी डिग्री के शुरुआत की। इसी के साथ श्रीकांत के पास एलएलबी, एलएलएम, एमबीए, जर्नलिस्‍ट के साथ दस अलग-अलग विषयों में एम.ए की डिग्री है।

एम.ए (पब्लिक एडमिनीस्ट्रेशन), एम.ए (सोशियोलॉजी), एम. ए (अर्थशास्त्र), एम. ए (संस्कृत), एम.ए (इतिहास), एम.ए (इंग्लिस लिटरेचर), एम.ए (फिलॉस्पी), एम.ए (राजनीति विज्ञान), एम.ए (प्राचीन भारतीय इतिहास), एम.ए (साइकोलॉजी), संस्कृत में डॉक्टर ऑफ लेटर। इनमें से ज्यादा डिग्री को श्रीकांत ने प्रथम श्रेणी से पास किया, साथ ही कई में तो गोल्ड मेडल भी हासिल किया।

इतना ही नहीं श्रीकांत ने साल 1978 में आईपीस की परीक्षा में सफल होने के बाद इस्तीफा दे दिया, फिर 1980 में आईएस की परीक्षा निकालने के बाद यहां से भी इस्तीफा दे दिया। इन दोनों जगह से इस्तीफा देकर श्रीकांत ने अपना पहला चुनाव लड़ा और 1980 में 25 साल की उम्र में वह विधायक बने।

इसके बाद श्रीकांत राज्य सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री बने। श्रीकांत पेंटिंग, फोटोग्राफी, एक्टिंग जैसे क्षेत्रों में भी हाथ आजमा चुके थे। जून 2004 में एक कार एक्सिडेंट में निधन से पहले श्रीकांत 1992 से 1998 के बीच राज्य सभा के सांसद भी रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!