विधायक ने किसानों के साथ की खेतों में जुताई, मेढ़ भी बांधी

Updesh Awasthee
कमालपुर। देश में ऐसे हजारों नेता मिल जाएंगे जो खुद को जिंदगी भर किसान या किसान का बेटा कहते रहते हैं परंतु एक बार पद मिल जाए फिर कभी खेतों में नहीं उतरते। इसके विपरीत सैयदराजा विधायक मनोज सिंह एक ऐसे नेता हैं जो विधायक होने के बावजूद खेती करते हैं। अच्छा मानसून आया, इधर किसान खेतों की ओर जुताई के लिए भागे तो उधर विधायक महोदय भी अपना ट्रेक्टर उठाकर खेत में कूद गए। जुताई के बाद मेढ़बंदी की तभी खेत से बाहर निकले। यहां बता दें कि यह बिल्कुल भी 'स्वच्छता अभियान' जैसा पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। खेत उनके चाचा था और वो मजदूरों की तरह मिट्टी में लथपथ थे।

किसानों को खेतों में जाता देख सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू भी ट्रैक्टर लेकर खेतों की ओर निकल पड़े। उन्होंने अपने खेत पर मेढ़ बंदी करने के साथ ही ट्रैक्टर से खेतों की जोताई का काम किया। विधायक को खेतों में मेहनत करता देख किसानों ने उनकी सादगी की प्रशंसा की।

गौरतलब है कि जनपद में बीते 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे खेत पूरी तरह बारिश के पानी से लबालब भर चुके हैं। ऐसे में किसान खेती किसानी के कार्य में पूरी तन्यमता से जुट गए हैं। सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू रविवार को अपने चाचा धर्मराज सिंह के साथ धान की रोपाई के लिए खेतों की जोताई की। विधायक ने स्वयं खेतों में ट्रैक्टर चलाया। इसके बाद अपने चाचा संग मिलकर फावड़े से खेतों की मेढ़बंदी आदि कार्य को किया।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!