मंत्री ने किया खुलासा: सिफारिशों से होते हैं तहसीलदारों के तबादले

Updesh Awasthee
इंदौर। मप्र के राजस्व मंत्री ने आज भरी मीडिया के सामने यह खुलासा किया कि तहसीदारों के तबादले विभागीय प्रक्रिया के आधार पर नहीं बल्कि विधायकों, नेताओं और पत्रकारों की सिफारिशों पर होते हैं।

प्रदेश के राजस्व मंत्री रामपाल सिंह का कहना है कि तहसीलदारों के तबादले विधायकों और पत्रकारों के फोन से होते हैं या रूकते हैं। इंदौर दौरे पर आए राजस्व मंत्री से जब ये पूछा गया कि कई तहसीलदार पिछले पांच सालों से जमे हुए है। तो उन्होंने कुछ इस तरह से अटपटा जवाब दिया। मीडिया ने दोबारा राजस्व मंत्री से पूछा तो वो अपने बयान पर कायम रहे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!