मनासा। साक्षर भारत योजनान्तर्गत सेवारत प्रेरक साथियो द्वारा 1 जून 15 को प्रात: 11 बजे श्री अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में मनासा ब्लॉक स्तरीय प्रेरक बैठक का आयोजन "अखिल भारतीय साक्षरता प्रेरक संघ " के तत्वाधान में श्री गोपालदास बैरागी (राष्ट्रिय सचिव) व श्री राजेश तावड ( संभाग सचिव) की गरिमामयी उपस्थिति में प्रेरक समस्याओ के सम्बन्ध में आयोजित की गयी। जिसमे लोक शिक्षा केंद्र संचालन राशि, प्रेरको का 5 माह का बकाया वेतन जल्द दिया जाये,नवीन प्रेरक भर्ती में चयनित प्रेरको को जल्द नियुक्ति आदेश दिए जाए,प्रेरको का वेतन प्रतिमाह दिया जाये,प्रेरको का द्वितीय प्रशिक्षण जल्द लिया जाये व प्रेरको को बी.एल.ओ.(बूथ लेवल अधिकारी) का कार्य विभाग द्वारा प्रदान किया जाये आदि मांगो को लेकर श्री एस.एल. दडिंग (बी.ई.ओ.) को दोपहर 2 बजे प्रेरक मांग पत्र सौंपा गया। व प्रेरक संघठन मजबूती हेतु संगठन का नवीन गठन किया गया।
जिसमे सर्वसहमति से राजेंद्र मालवीय (राजू) कंजार्डा को मनासा ब्लॉक अध्यक्ष ,शंभूलाल वर्मा भाटखेड़ी को उपाध्यक्ष,श्रीमती गिरजा बैरागी हाडी पिपलिया को उपाध्यक्ष,बालचंद मंडोवरा दांता को सचिव, श्रीमती माया पाटीदार सेमली इस्तमुरार को महासचिव, फूलचंद चौरड़िया महागड़ को महासचिव, ममता मालवीय कंजार्डा को संगठन मंत्री,मुकेश कच्छावा मालाखेड़ा को संगठन मंत्री व श्रीमती संगीता सुरेश उपाध्याय सांडिया को मिडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गयी।व निर्णय लिया गया की प्रतिमाह की 1 तारीख कं ओ प्रेरक मासिक बैठक मनासा में संपन्न होगी।सभी प्रेरक साथियो ने कार्यकारिणी में नवनियुक्त प्रेरक संघ पदधिकारियों को बधाई दी व श्री बैरागी व श्री तावड का सभी ने आभार व्यक्त किया।
