दहेज के लिए पति ने किया गंदा काम, परिवार ने भी साथ निभाया

इलाहाबाद| जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर के रहने वाले रेल कर्मचारी पर दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। रेल कर्मचारी की पत्नी का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे गर्भपात हो गया। महिला ने जार्जटाउन थाने में पति, जेठ, जेठ की पत्नी और दो देवरों के खिलाफ तहरीर दी जिस पर रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई।

मामले की विवेचना महिला थाने को ट्रांसफर की जा रही है। रेल कर्मचारी की तैनाती दूसरे जिले में है। अल्लापुर के रहने वाले रेल कर्मचारी से करछना की युवती की शादी 2010 में हुई थी। युवती के मुताबिक शादी में पिता ने काफी दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक चला लेकिन उसके बाद फिर से डिमांड शुरू हो गई। पति रोज नई-नई चीजें लाने की मांग करने लगा।

इतना पीटा कि हो गया गर्भपात
प्रताड़ित करने के लिए पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। वह इंकार करती तो उसे बुरी तरह पीटा जाता। पिटाई में पति का साथ जेठ, जेठानी के साथ ही दो देवर भी देते थे। वह गर्भवती हुई तो भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया। इसके बाद भी उसकी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। ससुराल वालों ने धमकी दी कि अगर उसने यह बात अपने मायके वालों को बताई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इंस्पेक्टर जार्जटाउन राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच महिला थाने की पुलिस करेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !