भोपाल। अवधपुरी इलाके में क्लीनिक चलाने वाली डॉक्टर से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय युवती अवधपुरी में अपने घर में क्लीनिक चलाती है। करीब 3 वर्ष पहले उसकी पहचान दीप नगर निवासी 45 वर्षीय धर्मवीर सिंह से हुई थी। दोनों ही विवाहित हैं। बाद में धर्मवीर का डॉक्टर के घर आना-जाना बढ़ गया था। इस दौरान धर्मवीर मौका मिलते ही युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस हरकत पर उसने कई बार विरोध भी जताया, लेकिन हरकतों से बाज न आने पर गुरुवार को युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दफा-354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हो गए।
