विधायक और कलेक्टर की खुली जंग शुरू, आंदोलन का ऐलान

भिंड। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं विधायक डॉ गोविंद सिंह एवं कलेक्टर मधुकर आग्नेय के बीच अब खुली जंग शुरू हो गई है। इस जंग का ऐलान विधायक डॉ गोविंद सिंह ने ही किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं और वो 31 मार्च को कलेक्टर के खिलाफ आंदोलन करने वाले हैं।

डॉ गोविंद सिंह का कहना है कि कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। कलेक्टर के बयान सुनने के बाद किसान ने आत्महत्या कर ली। इसलिए उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की जाए। इसको लेकर वह जिले में आंदोलन करेंगे। 31 मार्च को लहार में किसानों का आंदोलन करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से भी इस संबंध में बात हुई है। कलेक्टर की मुख्यमंत्री से लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी से शिकायत करेंगे। उन्होंने कलेक्टर पर अवैध खदान संचालकों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है।

दबोह में शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह ने कही। इस दौरान कांग्रेसियों से कहा कि वह 31 मार्च को लहार में जनजागरण रैली का आयोजन करने के बाद किसान की मौत के मामले को प्रदेश भर में उठाएंगे। साथ ही मृतक किसान सुंदर सिंह भदौरिया के परिवार को न्याय दिलाने के लिए केन्द्र से लेकर प्रदेश सरकार से शिकायत करेंगे। लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि जिले की खदानों से कलेक्टर के पास पैसा आ रहा है। कलेक्टर मधुकर आग्नेय के संरक्षण में खदाने संचालित है। पीडीएस में अफसर से लेकर अन्य लोग दलाली कर रहे है।

मृतक किसान के घर आज पहुंचेंगे कांग्रेसी
लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि वह मृतक के परिवार से मिलने के लिए रविवार को जाएंगे। उसके बाद वह जिले में आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। किसान की मौत को लेकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को जानकारी दे दी है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!