नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

मुरैना। महज एक दिन पूर्व ही जनसेवा का संकल्प लेने वाले नगर पालिका उपाध्यक्ष ने आज एक युवक की मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी निकाय उपाध्यक्ष एवं उसके भाईयों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

उधर उपाध्यक्ष ने भी विरोधी पक्ष के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस थाने में की गई है। पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामले दर्ज कर लिये हैं। बाद में पीडि़त महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से भैंटकर कार्यवाही की मांग की है। मामला चुनावी रंजिश का बताया जाता है।

सूत्रों का कहना है कि नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचायत चुनावों में सुबोध छारी के विरोधी पक्ष का प्रचार कर रहा था। इसी बात पर आज दोपहर दोनों में कहा सुनी हो गई एवं दोनों पक्षों में गाली-गलौज एवं मारपीट हो गई।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका अम्बाह के हाल ही में निर्वाचित उपाध्यक्ष नीतू चेला एवं उसके भाईयों ने रवि एवं राजू ने सुबोध छारी के साथ मारपीट कर गाली गलौज कर दी थी। सुबोध छारी ने मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर नगर पालिका उपाध्यक्ष नीतू चेला ने भी थाने पहुंचकर सुबोध छारी के खिलाफ मारपीट एवं धक्कामुक्की की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मामले दर्ज कर लिये हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!