भोपाल। गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि पुलिस हमारी सुरक्षा में मुस्तैद रहती है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि पुलिसकर्मियों के कल्याण में तत्परता से कार्रवाई करें।
उन्होंने देवेश के उपचार की जानकारी चिकित्सकों से प्राप्त की और उपचार में जरूरी संभव मदद की बात कही। श्री गौर आज जवाहर लाल नेहरू केंसर हॉस्पिटल में ब्लड केंसर का उपचार करा रहे जिला पुलिस बल टीकमगढ़ में पदस्थ आरक्षक देवेश दुबे के स्वास्थ्य की जानकारी लेने गये थे। ए.डी.जी.पी. कल्याण श्री प्रदीप रूवाल और पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द सक्सेना भी साथ थे। श्री देवेश दुबे को पुलिस स्वास्थ्य योजना से उपचार के लिये जरूरी राशि उपलब्ध करवायी जा रही है।