वोट के लिए भोपाल को धमका रहे हैं शिवराज: कांग्रेस

एमएल यादव/भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए गली-गली प्रचार कर रहे शिवराज सिंह पर जनता को धमकाने का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, शिवराज सिंह जनता को धमकी भरे अंदाज में विकास के लिए भाजपा को वोट डालने की अपील कर रहे हैं। वे आज गली-गली घूम रहे हैं, लेकिन कल घर में घूमना पड़ेगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, नगरीय निकाय के लिए पैसा निश्चित मापदंडों पर मिलता है, यह कोई शिवराज सिंह के घर का पैसा नहीं है, जो खैरात में बांट देंगे। उन्होंने कहा कि, हम शिवराज सिंह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

यह भी बोले दिग्विजय सिंह...
ओबामा के भाषण की तारीफ की। परमाणु हथियारों से मुक्त होने की बात का स्वागत।
व्यापमं से संबंधित सबूत मेरे पास, एसटीएफ मांगे, तो दे देंगे।
लोकायुक्त पर भरोसा नहीं।
बराक को नाम से संबोधित करने पर बोले दिग्गी, किसी देश के प्रमुख को नाम से पुकारना ठीक नहीं।
भाजपा द्वारा दिल्ली में किरण बेदी को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने पर बोले,मेरी सहानुभूति सतीश उपाध्याय, जगदीश मुखी और विजय गोयल के साथ।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !