चुनाव प्रचार के दौरान 1 घंटे तक फायरिंग

Updesh Awasthee
ग्वालियर। भिंड लहार के असबार कस्बे में सरपंच पद के दो प्रत्याशियों के बीच विवाद होने पर 1 घंटे तक अवैध कट्टों से फायरिंग हुई, पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार और रामबाबू की बहू सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं, दोनों हरिजन बस्ती में वोट मांगने गये थे वहां विवाद होने पर दोनों पक्षों ने कट्टे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने सतीष, आषुतोश, रिशिकेष, अंकित, अनूप, मिंटू, प्रवीण और दूसरे पक्ष से राजवीर, सत्यदेव उर्फ सत्ते को गिरफ्तार किया है।

अनरजिस्टर्ड हैं कई पैथोलाॅजी लैब
ग्वालियर। डबरा में कई पैथोलाॅजी लैब अनरजिस्टर्ड होकर मरीजों की जान से खिलबाड़ कर रही हैं, जांच के नाम पर दुकानें खोलकर मरीजों को लूटा जाता है तथा अप्रषिक्षित लोग उल्टी-सीधी रिपोर्टें बीमारी की बना देते हैं, जिससे मरीज और परेषान होता है। कई बार मरीज की जान पर बन आती है। पूर्व में कार्यवाही हुई थी, लेकिन फिर कई पैथोलाॅजी सक्रिय हो गईं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!