इस्तीफे के लिए मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं विधायक

भोपाल। मैहर से कांग्रेस के दलबदलू विधायक नारायण त्रिपाठी ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। नोटिस की अवधि भी समाप्त हो गई फिर वो विधायक पद पर ही डटे हुए हैं। हिन्दी अखबार नईदुनिया का कहना है कि वो उचित मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल खरमास चल रहा है, इसके खत्म होने के बाद इस्तीफा दे देंगे।

कहा जाता है कि खरमास में कोई भी शुभकार्य नहीं करते। अब एक दलबदलू विधायक के लिए इस्तीफा कौन सा शुभकार्य हो सकता है यह समझ नहीं आ रहा है।

ज्ञात हो कि त्रिपाठी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन महामंत्री अरविंद मेनन के सामने इस्तीफे की पेशकश काफी पहले कर चुके हैं। उधर, सचिवालय भी अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा के आने का इंतजार कर रहा है। कांग्रेस विधायक दल ने त्रिपाठी पर भाजपा में शामिल होने और व्हिप के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विधानसभा सचिवालय में शिकायत की है।

इस पर सचिवालय ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। इसके लिए त्रिपाठी को 15-16 दिसंबर तक की मोहलत दी गई थी पर मियाद समाप्त होने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सचिवालय ने अब इस मामले में आगामी कदम उठाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के सामने प्रकरण रखने का फैसला किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!