भोपाल। सिवनीमालवा जिला होशंगाबाद में बन रहा एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। इस दुर्घटना में 40 मजदूर मलवे में दब गए। समाचार लिखे जाने तक 20 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आ रही खबरों के अनुसार सिवनीमालवा में आंवलीघाट पर एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि बेकार क्वालिटी का मटीरियल उपयोग किया जा रहा था जिसके चलते निर्माणाधीन पुल गिर गया। इस हादसे में 40 मजदूर मलवे के नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि 20 मजदूरों को निकाला जा चुका है। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के बारे में फिलहाल सूचना प्राप्त नहीं हुई है।