गैरतगंज। राकेश गौर। ‘‘ तूने मुझे बुलाया शेरावालिए , मैं आया, मैं आया शेरावालिए , जैसे धार्मिक भक्ति गीतो पर नृत्य की मुद्रा में हजारो श्रद्धालु देवी भक्त हाथो में माता की चुनरी थामें खेडापति माता के दरबार की ओर बढते नजर आए।
यह नजारा था गैरतगंज में खेडापति माता को 251 मीटर लंबी चुनरी चढाने के लिए निकली चुनरी यात्रा का। हजारो की संख्या में देवी भक्तों ने माता की चुनरी यात्रा में भागीदारी कर माता को चुनरी चढाई। चुनरी यात्रा गाजे बाजों के साथ निकली। तथा इसमें महिला,पुरूष श्रद्धालुओं की भारी भीड रही। इसी दिन रामनवमी का त्यौहार होने से भगवान राम की शोभायात्रा भी निकाली गई।
नवरात्रि के समापन दिवस श्रीराम नवमी के पर्व पर नगर के टेकापार मंदिर से गाजे बाजे एवं भगवान राम की आकर्षक झांकी के साथ शुरू हुई चुनरी यात्रा ने 2 किमी की पदयात्रा पूरी कर पाठा मौहल्ला स्थित खेडापति माता के दरबार पहुंचकर माता को चुनरी चढाई। चुनरी यात्रा मंगलवार को शाम 4 बजे प्रारम्भ हुई। जिसमें शामिल होने के लिए दोपहर 2 बजे से ही देवी भक्तों का एकत्रित होना शुरू हो गया था। टेकापार मंदिर पर पहले 251 मीटर लंबी चुनरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तत्पष्चात महिलाएं,बालिकाएं एवं पुरूष वर्ग अपने हाथों में माता की चुनरी थामें खेडापति माता को चढानें के लिए निकल पडें। चुनरी यात्रा का यह आयोजन श्रीबालाजी गु्रप ,श्रीराम गु्रप एवं श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। भगवान राम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में चुनरी यात्रा में भगवान राम की शोभायात्रा भी साथ निकली।
टेकापार मंदिर से शुरू हुई इस चुनरी यात्रा के समापन स्थल खेडापति माता मंदिर पाठा मौहल्ला तक दर्जनों स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरे नगर में चुनरी यात्रा का स्वागत करने के लिए लोगो में भारी उत्साह रहा। इस दौरान स्वागत करने के लिए जगह जगह लोगो में होड लगी रही।
वहीं चुनरी यात्रा में शामिल भक्तों का उत्साह भी चरम पर था। बैंड बाजों की थाप एवं अखाडों के साथ माता रानी के जयकारों एवं भजनों के साथ झूमते भक्त रूकने का नाम नही ले रहे थे। महिलाएं भी भक्ति गीत गाती हुई चुनरी सर पर रखकर चल रही थी।
जगह जगह हुआ स्वागत, उत्साह रहा चरम पर
नवरात्र नवमी को आयोजित टेकापार हनुमान मंदिर से प्रारम्भ हुई इस चुनरी यात्रा के समापन स्थल खेडापति माता मंदिर पाठा मौहल्ला गैरतगंज तक दर्जनों स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने टेकापार कालोनी, गांधी तिराहा,बस स्टेण्ड एवं नंदनी नगर तक अनवरत पुष्प वर्षा एवं जलपान की व्यवस्था कर यात्रा का स्वागत किया गया। पूरे नगर में चुनरी यात्रा का स्वागत करने के लिए लोगो में भारी उत्साह रहा। इस दौरान स्वागत करने के लिए जगह जगह लोगो में होड लगी रही। चुनरी यात्रा के लिए जलपान एवं फल वितरण की व्यवस्था नगर के समाज सेवी मुकेष नायक,ष्याम राय,रामभरोसे कक्का, गुडडू पठान, श्रीराम गु्रप, जैन युवा शक्ति सहित अन्य संगठनों द्वारा की गई।