भोपाल। गुना जिले की बमोरी तहसील में चल रही एक आमसभा के दौरान आई तेज आंधी में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा का पंडाल उड़ गया। आंधी उस समय आई जब सभा चल रही थी। इस घटना में 18 लोग घायल हो गए जिसमें 3 महिलाओं समेत 4 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।
![]() |
आंधी में तहस नहस हुआ पंडाल |
इस घटना में करीब 18 लोग घायल हो गए, जिसमें से 3 महिलाएं एवं 1 अन्य पुरुष की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को इलाज के लिए गुना अस्पताल रिफर किया गया है। इस हादसे के बावजूद सिंधिया ने बेटरी चलित माइक से सभा को संबोधित किया।