मैहर के कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

भोपाल। भाजपा के नेता मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने पर तुले हुए हैं। वो एक के बाद एक नेताओं को भाजपा में शामिल करते जा रहे हैं। इस लिस्ट में नया नाम है मैहर के कांग्रेस विधायक नारायण त्रिपाठी।

आज सतना संसदीय क्षेत्र के चुरहटा ग्राम, रामपुर-बघेलान विधानसभा में संपन्न चुनावी सभा में मैहर से कांग्रेस विधायक श्री नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

सनद रहे कि शनिवार तक विधायक महोदय कांग्रेस के प्रत्याशी अजय सिंह के साथ जनसंपर्क कर रहे थे एवं मैहर में जनता से कांग्रेस के लिए वोट भी मांग रहे थे। मंगलवार को अचानक भाजपा में शामिल हो गए। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!