भोपाल। सागर (मध्यप्रदेश) में क्षेत्रीय सेनाभर्ती कार्यालय द्वारा 6 मार्च को सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के 12 और सिपाही (टे्रडमेन, वाशरमेन) के पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती अंशकालिक की जाएगी।
भर्ती रैली रामझिरिया कैंप सागर जिला कलेक्टोरेट रेसीडेंस हेड पोस्ट आफिस के पास होगी। उम्मीदवार को मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ और झारखण्उ का निवासी होना चाहिए। आयु 42 वर्ष से कम होनी चाहिए। भर्ती रैली में उम्मीदवार को बोर्ड कक्षा का मूल प्रमाण-पत्र, मूल अंकसूची, निवासी प्रमाण पत्र (सक्षम जिला अधिकारी द्वारा जारी) होना चाहिए।
सरपंच ग्राम प्रधान द्वारा निवास प्रमाण-पत्र मान्य नहीं किया जाएगा। राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण-पत्र (30 सितम्बर के बाद जारी किया गया हो) 2 & ढाई आकार का अद्यतन पासपोर्ट फोटो। इस संबंध में और विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।