जबलपुर। शहर की जानी-मानी महिला पत्रकार दीपिका त्रिपाठी दुबे ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर फैलते ही शहर में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया।
भारी संख्या में मीडियाकर्मी महिला पत्रकार के घर पर एकत्रित हो गये। महिला पत्रकार लंबे अरसे से अखबार से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने कुछ साल पहले ही एक पत्रकार से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही वे लगातार बीमार रहने लगीं थीं और हाल ही में ब्रेन टयूमर का ऑप्रेशन कराके मुंबई से लौटी थीं।
वे दोबार समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दे रही थीं। सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात 12 बजे तक दीपिका ऑफिस में ही थी और दूसरे कर्मचारियों से रोज की तरह ही बातें कर रहीं थीं। पुलिस ने लाश के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें बीमारी की वजह से निरंतर परेशान रहने की बात लिखी गई है। मृत्यु पूर्व लिखे गये पत्र में बीमारी ही आत्महत्या का कारण बताया गया है। हालांकि पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए इस संबंध में संदेह व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।