इधर जुर्माने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं प्राचार्य

भोपाल। हाईस्कूल प्राचार्य रेणुका परमार माशिमं द्वारा लगाए गए जुर्माने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गईं हैं। माशिमं ने गलत मार्किंग करने के आरोप में उन पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया था।

हाई स्कूल और हायर सेकंडरी के छात्रों को परीक्षा में कम नंबर देने पर एक प्राचार्य पर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रति नंबर सौ रुपए का जुर्माना लगाया है। प्राचार्य ने कुल 1514 नंबर कम आंके थे। इस हिसाब से उन पर 1 लाख 51 हजार 400 रुपए का जुर्माना किया गया है। प्राचार्य ने इसे अब हाई कोर्ट में चुनौती है।

मक्सी हाई स्कूल में प्राचार्य रेणुका परमार को मुख्य परीक्षक नियुक्त किया गया था। बड़वानी से आई सामाजिक विज्ञान विषय की कॉपी चेक कराने की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी। ओएमआर शीट भरने में लापरवाही हुई। सैंकड़ों कॉपियां जांचने के बाद कुल 1514 नंबरों का अंतर आया। इसे लापरवाही मानते हुए मंडल ने जुर्माना लगा दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!