सतना। एक मकान मालिक को किरायादार से मकान खाली कराने के विवाद में एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। यह घटना मध्यप्रदेश के सतना शहर की है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात किरायादार दीपिका से मकान खाली कराने गए आरोपी मकान मालिक बद्री जायसवाल ने महिला पर मिट्टी का तेल डाल कर उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी दीपिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक जायसवाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।