शिवराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं लक्ष्मण सिंह

भोपाल। वहां दिल्ली में भले ही कांग्रेस के गद्दारों को टिकिट ना देने की नीति पर विचार चल रहा हो परंतु यहां भाजपा की कचरापेटी से निकलकर अपने बड़ेभैया की कृपा से वापस कांग्रेस में आए लक्ष्मण सिंह बुधनी से शिवराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यदि कार्यकर्ता और पार्टी उन्हें अनुमति देगी तो वे मुख्यमंत्री के खिलाफ बुधनी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उन्होंने हाल ही में दो दिन बुधनी विधानसभा क्षेत्र में बिताये हैं और उन्होंने महसूस किया कि वहां के लोग परिवर्तन चाहते हैं।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक बुधनी विधानसभा क्षेत्र से लड़ने वाले पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि अपने बुधनी दौरे के समय उन्होंने कई पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की और विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह पाया।

यदि लक्ष्मण सिंह बुधनी से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो वह इतिहास पुन: दोहराया जायेगा जब चौहान ने वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में उनके बड़े भाई और तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ राघौगढ़ से चुनाव लड़ा था। शिवराज सिंह चौहान को उस समय चुनाव में पराजित होना पड़ा था।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!