रेस्ट्रोरेंट सलाद में प्याज चाहिए तो एक्ट्रा पेमेंट चुकाइए

भोपाल। यदि आप होटल में खाना खाने जा रहे है और सलाद में प्याज चाहिए तो इसके लिए 20 रुपए तक ज्यादा चुकाना होंगे। होटल संचालकों ने काउंटर पर इसकी सूचना चस्पा कर दी है।
बिट्टन मार्केट के होटल संचालकों ने प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर एक बैठक की। इसमें तय हुआ कि जिन डिशेज में ज्यादा प्याज का इस्तेमाल होता है, उनके दाम 20 से 30 रुपए तक बढ़ा दिए जाएं।

होटल ईवनिंग इन के संचालक प्रभात शेवले के अनुसार प्याज के दाम बढ़ने के बाद ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए नो लास नो प्राफिट का बिजनेस किया। प्याज के बढ़ते दामों के कारण सभी होटल संचालक मुश्किल में है। इसलिए दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है। हकीम होटल के संचालक शब्बीर हुसैन का कहना है कि हमारे यहां के सभी व्यंजन प्याज के बिना नहीं बनते। हम लोग स्वाद की गुणवत्ता से समझौता भी नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि मटन दो प्याजा में हमने तीस रुपए का इजाफा किया है। इसके पहले 180 रुपए लिया करते थे। ऐसे ही अन्य व्यंजनों के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

मजबूरी है दाम बढ़ाना : हुसैन का कहना है कि हम लोग एक दिन में एक क्विंटल प्याज का उपयोग करते हैं। जब उसे छीलते है तो वो 50-55 किलो बचती है। कटने के बाद केवल 40 किलो प्याज हाथ लगती है। दाम अधिक होने से एक किलो प्याज ही काफी महंगी पड़ती है इसलिए मजबूरी में सलाद से प्याज के दाम वसूलना पड़ रहे है। उनका कहना है कि प्राय: सभी रेस्टोरेंट और होटलों में सलाद से प्याज गायब हो गई है या फिर उसके अलग से दाम बिल में जोड़े जा रहे है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ही नहीं अन्य रेस्टोरेंट संचालकों ने प्याज के लिए अलग से नोटिस लगाया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !