राजधानी की 7 सीटों पर 70 से ज्यादा दावेदार

शैलेन्द्र पाराशर 7566984906
भोपाल। राजधानी के 7 विधानसभा सीटों पर प्रदेश की प्रमुख पार्टी भाजपा एवं कॉग्रेस में टिकट दावेदारों सूची लम्बी है। टिकट की दावेदारी के चलते नेताओं द्वारा भीड़ एकत्र कर अपनी अपनी हुंकार भर रहे है वहीं दावेदारों के प्रयास पार्टी अलाकमान स्तर पर जारी है, ऐसे में राजधानी की 7 विधानसभा सीटों पर प्रमुख उम्मीदवारों के नाम सामने आए।


भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट पर भाजपा के जितेन्द्र डागा, रामेश्वर शर्मा, प्रकाश मीर चंदानी, भगवान दास, भक्तपाल सिंह राठौर के नाम है, वहीं कांग्रेस से अरूण श्रीवास्तव, चेतनपार्टीदार, राजेन्द्र मण्डोई, नरेश ज्ञानचंदानी, विष्णु विश्वकर्मा है।
और दक्षिण-पश्चिम सीट से भाजपा में उमाशंकर गुप्ता, सुरेन्द्रनाथ सिंह के नाम है व कॉग्रेस में संजीव सक्सेना, अभा सिंह, के नाम है। 
और मध्य सीट से भाजपा में ध्रुवनारायण, सुरेन्द्रनाथ सिंह और कांग्रेस से पी.सी. शर्मा, नसीर इस्लाम, आशिफ जकी,आरिफ मसूद के प्रमुख नाम है।
नरेला सीट से भाजपा में विश्वास सांरग, चेतन सिंह, अलोक संजर और कांग्रेस से महेन्द्र सिंह चौहान, सुनील सुद, दीप्ति सिंह के नाम है और गोविन्दपुरा सीट से भाजपा से बाबूलाल गौर, कृष्णा गौर, तपन भूमिक और कांग्रेस से रामबाबू शर्मा, गोविन्द सिंह गोयल, पक्ष खंबर का नाम है
और उत्तर सीट से भाजपा से अलोक शर्मा, रमेश शर्मा, हसनाथ सिदक्की और कांग्रेस से आरिफ अकिल, सलीम, अब्दूल रज्जक के नाम है और बैरसिया सीट से भाजपा के ब्रहमंनद रत्नकार, विष्णु खत्री और कांग्रेस से रामभाई मेहर्र बाबूलाल अहिरवार के नाम आ रहे है।  पार्टीओं द्वारा प्रीति शर्मा, कैलाश मिश्रा, राजेन्द्र मीणा अवनीश भार्गव, त्रिलोक दिपानी नरेश चंदानी, गिरीश शर्मा, विभा पटेल, सलीम खॉन, हानिफ खॉन, ओम मेहता, रमेश शर्मा, आरिफ वेग सहित सैकड़ो दिग्गजोंं के नाम विभिन्न विधानसभा से समय जगत के सर्वे में आए। दूसरी ओर राजनीतिक दलों द्वारा कराये गये सर्वे एवं उपर भेजे गये नामों को लेकर मात्र कबायत लगाये जा रहे है । वजह अभी तक राजनीतिक दलों द्वारा कोई अधिकृत जानकारी नही दी गई ऐसे में नेताओं द्वारा अपनी अप्रोच के आधार पर अलग-अलग लोग अलग-अलग नाम का बखान कर रहे है। वहीं माना जा रहा है कि नेताओं को टिकट नहीं मिलने पर अन्य पाटीओं का दामन थम सकते है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!