भोपाल। अप्राकृतिक सेक्स के आरोप के बाद अपना जन्मदिन मनाकर मुस्कुराते हुए जेल जाने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री राघवजी अब भारी तनाव में हैं। उनके खाते में आई नई समस्या का नाम है प्रोस्टेट ग्लेंड। आज शनिवार को प्रोस्टेट ग्लेंड में कैंसर की आशंका के चलते उनकी मेडीकल जांच कराई गई।
सेंट्रल जेल में बंद राघवजी 5 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में हैं। पिछले दिनों टेंशन के चलते उनका शुगर स्तर बढ़ गया था। अब उन्हें प्रोस्टेट ग्लेंड पौरुष ग्रंथी में दिक्कत पैदा हुई है। शनिवार को उन्हें दोपहर करीब पौन 12 बजे भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर(बीएमएचआरसी) में जांच के लिए लाया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार पांडे के मुताबिक, राघवजी जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि प्रोस्टेट कैंसर जैसी कोई आशंका है या नहीं!
क्या होती है प्रोस्टेट ग्लेंड
यह ग्रंथी अखरोट के बराबर होती है और सामान्यत: पश्चिमी शैली का जीवन यापन करने वालों को प्रोस्टेट ग्लेंड में कैंसर का खतरा बना रहता है। प्रोस्टेट ग्लेंड में कैंसर होने से व्यक्ति के सेक्सुअल कपेसिटी पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन वो संतान को जन्म देने वाले शुक्राणुओं का स्वामित्व खो देता है। भारत में प्रोस्टेट ग्लेंड में कैंसर के मामले आज भी बहुत कम पाए जाते हैं, सामान्यत: यह बीमारी पाश्चात्य जीवन शैली जीने वालों को होती है। इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को जान का खतरा नहीं होता। अब देखना यह है कि राघवजी के प्रोस्टेट ग्लेंड में कैंसर फाइंड होता है या नहीं।