राजगढ़/ भाजपा का आंतकरिक लोकतंत्र राजगढ़ में आंतरिक गुंडागर्दी में तब्दील हो गया। यहां पार्टी फोरम में अपनी बात रखने का अर्थ जान जोखिम में डालना बन गया है। इसका ताजा सबूत प्रभात झा की मीटिंग के बाद देखने को मिला जब भाजपा विधायक की शिकायत करने वाले भाजपाई को विधायक ने बेटे ने घेराबंदी कर मारा।
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर आये भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा के सामने कार्यकर्ताओ ने वर्तमान विधायक गोतम टेटवाल का विरोध किया तो विधायक पुत्र पृथ्वी टेटवाल नाराज हो गया।
बैठक में शामिल होने आये पाडलियामाता क्षेत्र के कार्यकर्ता ने झा के सामने खुलकर विरोध किया लेकिन कार्यक्रम के बाद में भाजपा कार्यकर्ता संजय पाटीदार के साथ रास्ते में विधायक पुत्र पृथ्वी टेटवाल ने मारपीट कर दी। पाटीदार के अनुसार बैठक से अपने गाँव जा रहा था तभी तीन मोटर सायकल पर सवार 6 व्यक्तियों ने रास्ता रोककर मारपीट की। इस आशय की शिकायत संजय पाटीदार ने सारंगपुर पुलिस थाना में की है।