भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के वन मण्डलाधिकारी स्तर के 4 अधिकारी को स्थानांतरित कर उनकी नवीन पद-स्थापना की हैं।
संचालक, वन विद्यालय, शिवपुरी श्री के.पी. शर्मा को वन मण्डलाधिकारी, होशंगाबाद,
वन मण्डलाधिकारी नीमच श्री मनोज अर्गल को वन मण्डलाधिकारी बड़वानी,
वन मण्डलाधिकारी होशंगाबाद श्री अमित कुमार दुबे को उप वन संरक्षक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल,
मण्डल प्रबंधक वन विकास निगम सीहोर को वन मण्डलाधिकारी नीमच पदस्थ किया गया है।