सिब्बल जुटा रहे हैं सुषमा की खुफिया जानकारी

shailendra gupta
भोपाल। केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल इन दिनों सुषमा की खुफिया छानबीन करने में लगे हुए हैं। उन्होंने देश भर के उन तमाम इलाकों के कांग्रेसियों से सुषमा की कुंडली और कारनामे मंगवाए हैं जहां से सुषमा स्वराज का कोई भी रिश्ता हो।

मध्यप्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से वो संसद सदस्य हैं अत: मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं को भी सिब्बल का संदेशा आया है। इस काम में मध्यप्रदेश कांग्रेस के 6 से ज्यादा नेताओं को लगाया गया है।

दिया पर्सनल ई-मेल
कपिल सिब्बल ने यह जानकारी भेजने के लिए अपना व्यक्तिगत ई-मेल आईडी कांग्रेस पदाधिकारियों को दिया है। कांग्रेस पदाधिकारी इस पर जल्द ही जानकारी भेजना शुरू करने वाले है। जैसे-जैसे जानकारी आती रहेगी, वैसे-वैसे जानकारी ई-मेल से भेजी जाएगी।

यह जुटाई जा रही जानकारी
सांसद निधि से कितना खर्च किया गया, कितने काम पूरे हुए, कितने काम अधूरे हैं।
रायसेन और विदिशा जिले से बहने वाली बेतवा नदी के प्रदूषण की स्थिति।
संसदीय क्षेत्र की सड़कों की हालत, खराब सड़कों के फोटोग्राफ भी लिए जाएंगे।
क्षेत्र में जल संकट की स्थिति।
विधानसभा वार दुष्कर्म के मामले।
विधानसभा वार कानून व्यवस्था की स्थिति।
ओला-पाला पीडित किसानों को कितना मुआवजा मिला, कितनों को नहीं मिला।
आम लोगों का उनसे मिलना कितना कठिन।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!