भोपाल। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए चौधरी राकेश सिंह ने आमआदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उनकी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सांठगांठ है इसी के चलते केजरीवाल को मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं दिखता।
विधानसभा में विपक्ष के उपनेता चौधरी राकेश सिंह ने कहा कि इस सांठगांठ का प्रमाण इसी से मिल जाता है कि अरविंद केजरीवाल ने रिलायंस के खिलाफ मामला उठाया, लेकिन मध्यप्रदेश में रिलायन्स को मिले कोल ब्लॉक का मामला नहीं उठाया।
चौधरी राकेश सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल मूलत: एक प्रशासनिक अधिकारी हैं, वो जमीन से जुड़े राजनैतिक कार्यकर्ता नहीं हैं। उन्हें सरकार पर प्रेशर क्रिएट करना आता है और उनकी तमाम गतिविधियां केवल सरकार पर प्रेशर क्रिएट करने वाली होतीं हैं। श्री सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आज तक किसी भी मामले में निर्णायक लड़ाई नहीं लड़ी। वो मामला उठाते हैं और अपना प्रेशर क्रिएट होते ही उसे भूल जाते हैं।