मध्यप्रदेश शासन द्वारा शनिवार को जारी किए गए प्रशासनिक फेरबदल आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने आज तीन आदेश जारी कर प्रशासनिक फेरबदल किया है। पहले आदेश में आइएएस अधिकारियों का ट्रांसफर है, दूसरे आदेश में सांची यूनिवर्सिटी में पदस्थापना और तीसरे में आएएस अधिकारियों का इंक्रीमेंट। 


हम क्रमवार तीनों को यहां प्रकाशित कर रहे हैं। पढ़िए:-


भाप्रसे के अधिकारियों की नयी पद-स्थापनाएँ



राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आज आदेश जारी किये हैं।

श्री आर.के. चतुर्वेदी
वि.क.अ. सह आयुक्त, उद्योग तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य उद्योग निगम, प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य वस्त्र निगम एवं प्रबंध संचालक म.प्र. लघु उद्योग निगम (अतिरिक्त प्रभार)
प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन


श्री टी. धर्माराव
आयुक्त, कोष एवं लेखा तथा पदेन सचिव वित्त
आयुक्त, उद्योग तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य उद्योग निगम, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य वस्त्र निगम एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (अतिरिक्त प्रभार)


श्री नीरज मण्डलोई
सचिव वित्त
आयुक्त, कोष एवं लेखा तथा पदेन सचिव, वित्त

श्री आर.के. चतुर्वेदी द्वारा प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री सुदेश कुमार प्रमुख सचिव संसदीय कार्य, जन शिकायत निवारण तथा सामान्य प्रशासन (अतिरिक्त प्रभार) को केवल सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ प्रमुख सचिव उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

श्री सुदेश कुमार द्वारा प्रमुख सचिव, उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री आर.के. स्वाई प्रमुख सचिव, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण तथा जैव विविधता एवं जैव प्रौद्योगिकी केवल उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे।

श्री राजेश प्रसाद मिश्रा, उप सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।



प्राध्यापक डॉ. दीपा जोहरी की सेवाएँ साँची बौद्ध विश्वविद्यालय को



राज्य शासन द्वारा डॉ. दीपा जोहरी प्राध्यापक भूगोल शासकीय एमएलबी कन्या महाविद्यालय, भोपाल की सेवाएँ साँची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में पद-स्थापना के लिए संस्कृति विभाग को सौंपी गईं हैं। इनकी सेवाएँ एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर दी गई हैं।



तीन भाप्रसे अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान


राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2004 आवंटन वर्ष के तीन अधिकारियों को नौ वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत किया है। एक जनवरी, 2013 से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान की स्वीकृति पाने वाले अधिकारियों में श्री रघुराज एम.आर., श्री जॉन किंग्सली ए.आर. और श्री लोकेश कुमार जाटव शामिल हैं।




If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!