हरकत में आई पुलिस: मनचले का मुंहकाला कर जुलूस निकाला

shailendra gupta
भोपाल। बलात्कारियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अब पुलिस हरकत में आ गई है। मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर पुलिस ने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी प्रक्रिया में भोपाल पुलिस ने एक मनचले का मुंह काला कर जुलूस निकाला।

मामला एशबाग थाने का है। यहां 23 दिसम्बर को एक 7 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार की कोशिश करने वाले आरोपी जुबेर को गिरफ्तार किया गया था। आज पुलिस ने इलाके में उसका मुंह काला कर जुलूस निकाला।

इसके अलावा कई क्षेत्रों में मनचलों की पिटाई भी की गई एवं उन्हें थाने लेजाकर उनके पेरेंट्स को उनकी हरकतों के बारे में जानकारी दी। ग्वालियर से भी खबर मिल रही है कि वहां भी पुलिस ने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की एवं कई मनचलों की जमकर धुनाई लगाई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!