किसानों की आत्महत्याओं के मामले पर कांग्रेस का वाकआउट

shailendra gupta
भोपाल। प्रदेश में किसानों की आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों की जांच के लिए विधायकों की समिति बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने वॉक आउट कर दिया। प्रश्नकाल में यह मामला विधायक रामनिवास रावत ने उठाया था। उनका कहना था कि प्रदेश में रोजाना आठ किसान और खेतीहर मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं।


विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों ने ही विपक्ष की मांग को नामंजूर कर दिया। रोहाणी ने कहा कि आत्महत्या को व्यवसाय से नहीं जोड़ा जा सकता। व्यक्ति कई अन्य कारणों से आत्महत्या कर सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि न केवल देश के अन्य राज्यों बल्कि विदेशों में भी आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है।

गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कह कि आत्महत्या की वजह कृषि नहीं है। आत्महत्या के हर प्रकरण की पुलिस ने जांच की है, ऐसे में विधायकों की जांच समिति बेमानी है। सरकार के रूख से नाराज कांग्रेस विधायकों ने वॉक आउट कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!