भोपाल। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के पहले कुलपति डा. विजय सिंह तोमर जबलपुर शिफ्ट होंगे। उन्हें जबलपुर यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया गया है।
कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने डा. विजय सिंह तोमर, ग्वालियर को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर का कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पाँच वर्ष के लिए की गई है। पदस्थापना अवधि कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से प्रभावशील होगी।
डा. तोमर इसके पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के पहले कुलपति के पद पर चार वर्ष के लिए पदस्थ थे।