कांग्रेस नेता अजय सिंह के घर सपत्नीक पहुंचे शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यम़ंत्री एवं भाजपा के इकलौते वोट बटोरने वाले नेता शिवराज सिंह चौहान आज कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के घर सपत्नीक पहुंचे। यहां वे करीब आधा घंटे तक रहे।

बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ अजय सिंह के घर स्वामी अवधेशानंद जी के दर्शन के लिए गए थे। यहां उन्होंने स्वामी अवधेशानंद जी के चरणस्पर्श किए एवं आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी अवधेशानंद जी भी बड़े प्रसन्न दिखाई दिए एवं इन स्मृतियों को जीवन भर अपने साथ बनाए रखने का इच्छा जताई।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि स्वामी अवधेशानंद जी ने मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद किसे दिया।


शिवराज सिंह के फैन हैं स्वामी अवधेशानंद


यूं तो भोपाल में स्वामी अवधेशानंद जी के यजमान कांग्रेस नेता अजय सिंह हैं। स्वामीजी उन्हीं के विशेष आग्रह पर भोपाल आए हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से स्वामी अवधेशानंद जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रशंसक हैं। यह स्वीकारोक्ति स्वामी अवधेशानंद जी ने स्वयं उस समय की जब वे शिवराज सिंह से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने इन स्मृतियों को हमेशा जीवंत बनाए रखने के लिए शिवराज सिंह जी के साथ एक विशेष फोटो खिंचवाया एवं आग्रह किया कि वे इसे बड़ी फ्रेम में बनवाकर उन्हें दें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!