ऐसी दीवानगी: 32 चिड़ियों के नाम की 65 लाख की वसीयत | BIRDS LOVER

न्यूयॉर्क में एक महिला ने मौत के बाद भी मिसाल कायम की है। न्यूयॉर्क में रहने वाली एक महिला ने 32 चिड़ियों के लिए 100,000 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में 65 लाख रुपए के लगभग दान कर दिए हैं। महिला दान की हुई इतनी बड़ी रकम का ट्रस्टी अपने सौतेले बेटे को बनाया है। वसीयत में अपनी प्रॉपर्टी का बड़ा हिस्सा चिड़ियों के नाम कर महिला ने पक्षियों के लिए अपने प्रेम भाव को प्रकट किया है।

न्यूयॉर्क में रहने वाली लेस्ली एन मेंडल एक बिजनेस महिला थीं। उनका 69 साल की उम्र में निधन हो गया था। दरअसल लेस्ली 4 लाख डॉलर की प्रॉपर्टी की मालकिन थीं और उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी में से एक लाख डॉलर 32 cockatiels प्रजाति की चिड़ियों के नाम कर दी। लेस्ली ने अपनी वसीयत में लिखा था कि मेरी इच्छा है कि इन चिड़ियों को रोज खाना खिलाया जाए, उनकी अच्छे से देखभाल की जाए।

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक लेस्ली की अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने एक लेखक आर्थर हरजॉग से शादी की थी जिनका पहले से एक बेटा था। लेस्ली ने अपने उसी सौतेले बेटे मैथ्यू को दान किए गए फंड का ट्रस्टी बनाया था।

लेस्ली के दिए गए फंड से चिड़ियों के लिए एवी-केक्स, पानी और पॉपकॉर्न खरीदा जाएगा। आपको बता दें कि लेस्ली अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल थीं और वो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के राष्ट्रपति पद के अभियान से भी जुड़ी रही थीं। साथ ही लेस्ली रोनाल्ड रीगन की कमेटी में स्पीड टाइपिस्ट भी रही थीं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !