बुध का राशि परिवर्तन: 6 राशियां आनंद उठाएंगी, 4 कष्ट भोगेंगी

21 जुलाई सुबह 10 बजे से व्यापार बुद्धि तथा संचार की समस्त गतिविधियों के कारक बुध महाराज सिंह राशि मॆ प्रवेश करेंगे। यहां वे 26 सितम्बर रात्रि 11 बजे तक रहेंगे, तत्पश्चात कन्या राशि मॆ प्रवेश करेंगे। इस दो माह मॆ बुध भगवान अस्त वक्री उदय तथा मार्गी भी होंगे। साथ ही वे राहु महाराज के साथ शनि की दृष्टि मॆ रहेंगे। ध्यान रहे बुध महाराज़ का कोई भी परिवर्तन व्यापार मॆ बहुत असर करता है। यदि आप इस परिवर्तन पर नज़र रखते है तो आपको सफल व्यापारी बनने से कोई नही रोक सकता। 

21 जुलाई को राशि परिवर्तन राहु के साथ युति शनि की दृष्टि और गुरु से व्यय भाव मॆ होने के कारण वित्त मंत्रालय कर वसूली तथा जीएसटी को अमलीजामा पहनाने के लिये सक्रिय हो जायेगा। इस व्यापारी जगत मॆ हड़कम्प निश्चित है। विरोध स्वरूप हड़ताल आंदोलन भी सम्भावित है।

13 अगस्त को बुध महाराज वक्री होंगे तथा इसी दिन अस्त भी होंगे। यह दिन व्यापार जगत मॆ बड़ी हलचल का होगा इस तारीख के बाद व्यापार मॆ चाल बदलेगी सौच समझकर कार्य करें।

2 सितम्बर से बुध महाराज उदय होंगे तथा 5 तारीख को मार्गी। इस समय सिंह राशि मॆ मंगल तथा सूर्य भी रहेंगे। सरकार के आश्वासन ये कुछ छूट के बाद व्यापार पटरी मॆ आ जाये। हमारा यह अनुमान है की 21 तारीख के बाद व्यापारी वर्ग पर सरकार सख्त होगी। 13 अगस्त से 2 सितम्बर तक हड़ताल, विरोध होगा 5 सितम्बर के बाद हालात सुधेरेंगे।

सभी राशियों के लिये परिणाम
*मेष*-शुभ परिणाम मिलेंगे सोच समझकर कार्य करेंगे तो अच्छा लाभ होगा।
*वृषभ*-इस राशि वालो के लिये शुभ समय है व्यापार नौकरी मॆ लाभ के योग।
*मिथुन*-भागदौड़ यात्रा मॆ समय बीतेगा। भाग्य साथ देगा।
*कर्क*-शुभ समय पारिस्थिति आपके लिये लाभदायक हो सकती है।
*सिंह*फूंक फूंक कर क़दम रखें समय ठीक नही।लापरवाहीभरा क़दम बड़ा नुकसान दे सकता है।
*कन्या*कष्टपूर्ण समय किसी जांच या चक्कर मॆ उलझ सकते है।
*तुला*लाभदायक समय,भाग्य साथ देगा।आर्थिक लाभ के योग।
*वृश्चिक*-समय पक्ष मॆ है अच्छी सफलताओं का योग।
*धनु*-समय मिश्रित है सोच समझकर कार्य करें।
*मकर*कष्टपूर्ण समय सावधानी से कार्य करें।
*कुम्भ*-शुभ समय।व्यापारिक सफलताओं का योग।
*मीन*-संघर्षपूर्ण समय,सफलता प्राप्त होगी।प्रयास करें।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !