वीडियो बनाया, रेप किया, ग्राहकों की मसाज कराना चाहते थे

इंदौर. ब्यूटी पार्लर में काम करने आई एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने ब्यूटी पार्लर के मालिक सहित पांच लोगों को कस्टडी में लिया है। आरोपियों में ब्यूटी पार्लर के मालिक की पत्नी भी शामिल है। 

उसने भी अपने पति के साथ लड़की का अश्लील वीडियो बनाया था। रेप के बाद लड़की इतनी परेशान हो गई थी कि उसने सुसाइड करने की कोशिश की। इसके बाद घरवालों को पूरा मामला पता चला।

पुलिस के अनुसार, घटना इंदौर स्थित सीजर आर्ट नामक ब्यूटी पार्लर की है। जेंट्स पार्लर बंटी वर्मा और लेडीज पार्लर उसकी पत्नी रिंकू वर्मा का है। दोनों के खिलाफ 19 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके अनुसार, फाइनेंशियल प्रॉब्लम के कारण सात महीने पहले उसने ब्यूटी पार्लर में नौकरी शुरू की। दो महीने पहले बंटी ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और धमकी देकर रेप करता रहा। लड़की ने उसकी पत्नी रिंकू को जब इस बारे में बताया तो उसने अपने पति और लड़की का एक और वीडियो बना लिया। वीडियो को वह वाट्सऐप और इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उस पर पति के जेंट्स पार्लर में काम करने के लिए दबाव बनाने लगी। लड़की ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगी।

घर वालों के साथ थाने पहुंची लड़की
धमकी से तंग आकर लड़की ने शुक्रवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घरवालों ने जब इसका कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद घर के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

ब्यूटी पार्लर संचालिका का भाई भी आरोपी
एएसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया लड़की को टॉर्चर करने में रिंकू का भाई सूरज, उसका जीजा लोकेंद्र और नौकर राज भी शामिल था। पति-पत्नी के साथ इन तीनों खिलाफ भी अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा भी लगाई है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने देर रात कस्टडी में ले लिया।

Rape | Crime | beauty parlor | Indore 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !