दिग्विजय सिंह ने भरे मंच से रायसेन एसपी को ललकारा

रायसेन। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भरे मंच से रायसेन एसपी को ललकारते हुए कहा कि 'एसपी तुम ठीक नहीं कर रहे हो।'

काग्रेसियों को लाल पर्ची में चेतावनी देने पर दिग्विजय सिंह मंच पर खफा नजर आए और उन्होंने कहा कि रायसेन जिला नक्सली इलाका नहीं है जो कि कांग्रेसियों को लाल पर्ची के माध्यम से चेतवानी के पर्चें पुलिस द्वारा बांटे गए है।

जिले के एसपी ने ऐसी लाल पर्ची चेतावनी बांटकर ठीक नहीं किया है। इसकी निंदा करता हूं और इसकी शिकातय चुनाव आयोग से की जाएगी। उन्होंने पुलिस द्वारा वितरित की गई लाल पर्ची को मंच से फाड़ते हुए चेतावनी दी की अगर हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करो।

लाल बत्ती का मोह होता तो राजकुमार भाजपा में होते

2009 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से तकनीकी कारणों से नामांकन पत्र निरस्त होने पर कांग्रेस से निष्कासित किए गए राजकुमार पटेल के पुन: कांग्रेस में वापिसी किए जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर लाल बत्ती और पद का मोह राजकुमार पटेल को होता तो वो भाजपा में होते। लेकिन राजकुमार ने श्रीमति सुषमा स्वराज के खिलाफ पांच साल कोर्ट में लड़ाई लड़ी और कांग्रेस ने उन्हें पुन: एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में वापिस लिया है।

वो यहां कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !