Rapido: भोपाल में एक और कांड, ड्राइवर ने गाली दी, तुम हिंदू लड़कियां..., जिप खोलकर फोटो भेजा

Updesh Awasthee
भोपाल, 28 नवंबर 2026:
Rapido - Bike taxi, Auto & Cab app वालों का मध्य प्रदेश शासन के परिवहन विभाग के मंत्री अथवा कमिश्नर के साथ कोई अपवित्र रिश्ता बन गया है। यही कारण है कि एक के बाद एक शिकायत के सामने आने के बाद भी Rapido के खिलाफ नोटिस तक जारी नहीं होता। लेटेस्ट मामले में Rapido बाइक ड्राइवर ने राइड कैंसिल करने वाली लड़की को "तुम हिंदू लड़कियां..." गाली दी और आपत्तिजनक फोटो भेजे। इससे पहले एक युवती के एक्सीडेंट के मामले में रैपीडो बाइक ड्राइवर, एक्सीडेंट के बाद उसको घायल स्थिति में छोड़कर चला गया था। बाइक पर यात्री को हेलमेट देने का नियम है लेकिन भोपाल में ऐसा कोई अनुरोध भी नहीं किया जाता है।

Rapido Bike ड्राइवर ने गाली दी और फोटो भेजा

दरअसल भोपाल में Rapido बुक करने का मतलब अतिरिक्त सर दर्द लेना हो गया है। आप बाइक बुक कीजिए, अक्सर ऐसा होता है, ऑटो रिक्शा या फिर टैक्सी, Rapido का ड्राइवर मोबाइल एप्लीकेशन पर दिखाए जाने वाले निर्धारित शुल्क के अलावा अतिरिक्त पैसों की मांग करता है और इसी के साथ विवाद शुरू होता है। लेटेस्ट मामले में भी ऐसा ही हुआ। शिकायत करने वाली युवती ने रैपीडो की पार्सल सेवा बुक की थी। रैपीडो बाइक के ड्राइवर का नाम मोहम्मद मुस्तकीन लिखा हुआ था। ड्राइवर ने फोन करके मोबाइल एप्लीकेशन पर दिखाई जा रहे किराए के अतिरिक्त पैसे की मांग की। इसके कारण युवती ने राइड कैंसिल कर दी। इसके बाद तो बाइक ड्राइवर भड़क गया। युवती का आरोप है कि रैपीडो ड्राइवर ने उससे कहा, “तुम हिंदू लड़कियां होती ही ऐसी हो...” उसने गंदी-गंदी गालियां दीं और अपने गुप्तांग की तस्वीर भेजी। 

Rapido वालों के खिलाफ पुलिस भी मामला दर्ज नहीं करती?

शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि, उसने 5 दिन पहले बागसेवनिया पुलिस थाने में लिखित शिकायत की थी परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने बजरंग दल से संपर्क किया। तब कहीं जाकर मामला दर्ज किया गया। बागसेवनिया पुलिस थाने के इंस्पेक्टर श्री अमित सोनी का कहना है कि, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई डिजिटल एविडेंस के आधार पर की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने आरोपी को अपना पक्ष रखने के लिए भी थाने नहीं बुलाया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!