भोपाल, 16 नवंबर 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक विदिशा में, मेडिकल स्टूडेंट के फ्लैट के अंदर नाबालिग लड़की का बर्बरतापूर्ण तरीके से बलात्कार किया गया। इसके कारण लड़की घायल हो गई। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी पक्ष की मानसिकता देखिए, मेडिकल स्टूडेंट का कहना है कि, लड़की को पहले से मिर्गी के दौरे पड़ते थे। मेडिकल हिस्ट्री में पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग का जिक्र था। खून बहने से उसकी तबीयत बिगड़ी।
दोस्त को लड़की के साथ अकेला छोड़कर चला गया
जानकारी के मुताबिक, 14 नवंबर को MBBS स्टूडेंट अरविंद किरार का दोस्त विशाल किरार एक लड़की के साथ फ्लैट पर आया था। मेडिकल स्टूडेंट अरविंद किरार, अपने दोस्त विशाल को लड़की के साथ अकेला छोड़कर अपने फ्लैट से बाहर चला गया। कुछ देर बाद कमरे से लड़की के चीखने की आवाज आई। इसके बाद अरविंद कमरे के अंदर पहुंचा। जहां लड़की गंभीर रूप से घायल तड़प रही थी।
मैंने तो दोनों को बातचीत करने के लिए कमरा दिया था: मेडिकल स्टूडेंट
फ्लैट में रहने वाले MBBS स्टूडेंट अरविंद किरार ने बताया कि उसके साथ रोहित काले और सौरभ काले भी रहते हैं। विशाल ने उसे लड़की को साथ लाने की जानकारी पहले नहीं दी थी। उसने दोनों को बातचीत करने के लिए कहा और कमरे से बाहर चला गया। अरविंद के मुताबिक, कुछ देर बाद कमरे से चीखने की आवाज आई। वह अंदर पहुंचा तो लड़की की तबीयत खराब थी। उसने बलराम सैनी को लड़की के पास रुकने के लिए कहा और एंबुलेंस लेने मेडिकल कॉलेज चला गया। 2021 बैच के इंटर्न यश गुप्ता और बलराम सैनी भी उस समय वहां मौजूद थे।
लड़की तो पहले से बीमार थी: मेडिकल स्टूडेंट
अरविंद ने दावा किया कि लड़की को पहले से मिर्गी के दौरे पड़ते थे। मेडिकल हिस्ट्री में पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग का जिक्र था। खून बहने से उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे कमरे में उसके कपड़े बदलने या वहां हुई दूसरी गतिविधियों की जानकारी नहीं है।
डीन बोले- लड़की इलाज के लिए आई थी
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मनीष निगम ने बताया कि लड़की की हालत स्थिर है। उसके इलाज के लिए मेडिकल टीम बनाई गई थी। लड़का और लड़की मेडिकल कॉलेज से जुड़े नहीं हैं। लड़की यहां केवल इलाज के लिए आई थी।
SDOP के नेतृत्व में SIT गठित
मामले की जांच के लिए SDOP बासोदा के नेतृत्व में SIT बनाई गई है। पुलिस फ्लैट में मौजूद लोगों और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। घटना के समय फ्लैट में मौजूद लोगों की भूमिका और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
नाबालिग के बयान के बाद दर्ज हुई FIR
विदिशा SP रोहित कासवानी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में नाबालिग के भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद CWC की टीम और SDOP बासोदा ने उसकी काउंसिलिंग की। SDOP ने नाबालिग के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई। इन बयानों से नाबालिग के साथ गलत काम किए जाने का प्रथम दृष्टया मामला सामने आया।
Vidisha, Madhya Pradesh: On the alleged rape of a 16-year-old girl, SP Rohit Keshwani says, "A case involving a 16-year-old girl came to light in Vidisha. She had been admitted to a hospital. When the police initially questioned her in this regard, the girl did not disclose anything. The matter was then referred to the Child Welfare Committee (CWC), which also questioned her. Finally, her statement was recorded by the SDOP of Basoda. Based on her statement, a case has been registered against one accused under Section 376 and the POCSO Act..."
— IANS (@ians_india) November 16, 2026
एसपी के मुताबिक, लगभग तीन महीने पहले सोशल मीडिया पर एक नाबालिग और एक अन्य व्यक्ति (जिसका उपनाम 'किरार' है) के बीच दोस्ती हुई थी। यह व्यक्ति विदिशा का रहने वाला है और अभी वहीं रहता है; वह एक कॉलेज से B.Sc. की डिग्री कर रहा है।
पुलिस ने रात में ही आरोपी विशाल किरार के खिलाफ BNS की धारा 123, 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को रात में ही हिरासत में ले लिया गया। नाबालिग के बयान BNSS की धारा 183 के तहत भी दर्ज कराए गए हैं।
शुरुआत में पुलिस मामला टालने की कोशिश कर रही थी?
NHRC (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) सदस्य प्रियंक कानूनगो ने FIR और CWC को सूचना देने में देरी पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि, आरोपी युवक की परिवार की पॉवरफुल पॉलीटिकल अप्रोच है, इसके कारण पुलिस अपना काम नहीं कर रही है। यहां स्पष्ट कर दिया जाना चाहिए कि, विदिशा के स्थानीय सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान हैं और आरोपी विशाल किरार, उनकी ही जाति समाज से आता है। जब मानवाधिकार आयोग के सदस्य की ओर से बयान सार्वजनिक हुआ तो स्थानीय सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक वीडियो जारी किया जिसमें वह विदिशा के पुलिस अधीक्षक को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं।
परिस्थितियों और बयानों से पैदा हुए कुछ सवाल
- क्यों यह नेगेटिव बनाया जा रहा है की लड़की, लड़की की गर्लफ्रेंड थी जबकि लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है।
- मेडिकल स्टूडेंट जब लड़की को जानता ही नहीं था तो फिर उसको उसकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में कैसे पता चला?
- मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मनीष निगम का कहना है कि, लड़की इलाज के लिए आई थी तो फिर मेडिकल स्टूडेंट के फ्लैट में कैसे पहुंच गई?
- जब लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है तो फिर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की।

.webp)