दिनांक 26 नवंबर 2026 को जबलपुर प्रवास पर जाते समय माननीय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी, जयवर्द्धन सिंह जी, सिलवानी के माननीय विधायक देवेंद्र जी पटेल एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण उदयपुरा जिला रायसेन के अतिथिशिक्षकों से मिले उनकी समस्याओं को विधानसभा मे उठाने का आश्वासन दिया।
जीतू पटवारी जी ने केंद्रीय मंत्री माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कसा तंज-
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने माननीय सिंधिया जी पर तंज कसते हुये कहा कि जब आप हमारी पार्टी मे थे तब आपने अतिथिशिक्षकों के मुद्दे पर सरकार को गिरा दिया था कहा था कि यदि अतिथिशिक्षकों को नियमित नहीं किया गया तो मैं सड़क पर आ जाऊँगा आज प्रदेश का अतिथिशिक्षक सड़क पर है और आप सत्ता मे बैठे उनके लिये आप कब सड़क पर उतरोगे आप उनके लिए क्या प्रयास कर रहे हो आखिर कब उनकी ढाल और तलवार बनोगे।
कांग्रेस सरकार बनते ही होगा अतिथि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण जयवर्द्धन सिंह-
माननीय विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयवर्द्धन सिंह जी ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता मे वापसी होने पर अतिथिशिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी अपने आज के उदयपुरा जिला रायसेन की मुलाकात को शेयर किया है।
कांग्रेस दमदारी से विधानसभा सत्र में रखे अतिथि शिक्षकों की बात-
कांग्रेस पार्टी जिसने 90 दिन में अपने वचनपत्र में अतिथि शिक्षक नियमितिकरण की बात की थी 15 महीने की अपनी सरकार में इस मुद्दे पर कोई काम नहीं कर पायी न ही अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने कोई ठोस कार्य किया वे सिर्फ अपनी पार्टी की अंदरूनी खींचतान मे लगे रहे जबकि कांग्रेस सरकार को सत्ता मे वापस लाने मे अतिथिशिक्षकों का बड़ा योगदान रहा वे निरंतर आंदोलन करते रहे जिससे कई सीटों पर जो बड़त कांग्रेस को मिली उसमें अतिथिशिक्षकों का बड़ा योगदान रहा।
भाजपा ने भी अतिथि शिक्षकों को निरंतर छला-
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह जी ने रायसेन अंत्योदय मेले मे 11 मई 2013 को अतिथिशिक्षकों को संविदा शिक्षक बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद कांग्रेस सरकार मे वे अतिथिशिक्षकों के आंदोलन मे कांग्रेस को उनके वचनपत्र मे दिये गये अतिथिशिक्षक मुद्दे पर घेरते दिखे उसके बाद 2 सितंबर 2023 भोपाल अतिथिशिक्षक महापंचायत मे उनके नियमितिकरण की नीति बनाने व 12 माह सेवाकाल का आश्वासन दिया अवकाश देने की बात की उसके बाद केंद्र मे जाते ही वे इस मुद्दे पर चुप्पी साधे है जबकि जनता ने भाजपा को शिवराज जी के भरोसे ही चुना था।
शिक्षामंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से दी थी अतिथि शिक्षकों को सीएल देने की खबर –
म.प्र के शिक्षामंत्री जी ने इसी साल अपने सोशल मीडिया हैडल से अतिथिशिक्षकों को सीएल का लाभ देने की खबर शेयर की थी जो कि कई न्यूज चैनल व अखबारों की खबर बनी उसके बाद नियमों के अभाव का हवाला देकर शिक्षामंत्री जी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली जबकि जनकल्याण के लिये नियम बनाना सरकार की जिम्मेदारी है नियम सरकार ही बनाती है।
अतिथि शिक्षक नियमितिकरण पर सरकार देती है 50% आरक्षण का झुनझुना-
अतिथिशिक्षकों के नियमितिकरण पर शिक्षामंत्री एवं अधिकारी आरक्षण दे दिया का तर्क देते है आज म.प्र मे लोकशिक्षण विभाग मे लगभग 70 हजार एवं जनजाति कार्य विभाग मे 30 हजार अतिथिशिक्षक कार्यरत है। सरकार नियमित पदों पर बहुत कम मात्रा मे भर्ती कर रही है जिससे आरक्षण का तर्क बेमानी है 2015 मे नियमित शिक्षक भर्ती मे अतिथिशिक्षकों को 15 अंक तक बोनस देने का आदेश जारी हुआ था जिससे अधेड़ हो चुके अतिथिशिक्षकों को वास्तविक लाभ मिलता जिसे बदलकर 2018 मे 25% आरक्षण मे बदल दिया गया रोज नये नये नियम लाकर सरकार पुराने अतिथिशिक्षकों के साथ खिलवाड़ कर रही है कहीं आनलाइन व्यवस्था कहीं कुछ और नियम लाकर।
उ.प्र,छ.ग, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा मे अतिथिशिक्षकों के लिये हुआ उत्कृष्ट कार्य –
उ.प्र मे सरकार शिक्षामित्रों को 10 हजार देती थी जब म.प्र मे 2500,3500,4500 हजार रूपये अतिथिशिक्षकों को दिया जाता था साथ ही सरकारी अवकाश का वेतन काट लिया जाता था अब उ.प्र मे 18 हजार वेतन मिल रहा है साथ ही 2.5 अंक प्रतिवर्ष के हिसाब से 10 वर्ष तक के 25 बोनस अंक नियमित शिक्षक भर्ती मे मिल रहे है। हरियाणा मे अतिथिशिक्षक 36 हजार वेतन पा रहे है दिल्ली मे 56 हजार वेतन है हरियाणा मे अब 58 साल तक सेवा सुरक्षा का लाभ मिल रहा है उत्तराखंड सरकार अतिथिशिक्षकों को 25 हजार रूपये वेतन दे रही है 40 हजार करने पर काम हो रहा है। म.प्र सरकार न तो रिक्त नियमित शिक्षक पदों को भर रही है न ही समय पर भर्ती कर रही है प्रत्येक भर्ती 2-3 वर्ष कोर्ट मे लटकती है सरकार ने 2011 के बाद 2020 व 2023 मे भर्ती की जिससे लंबे अंतराल से प्रदेश के अतिथिशिक्षक अधेड़ हो गये कई ओवरएज हो गये कई सेवा से निकाले जाने पर काल के गाल मे समा गये आज ई उपस्तिथि के नाम पर पिछले दो वर्ष से अतिथिशिक्षकों का ही शोषण हो रहा है क्या अतिथिशिक्षकों के परिवार में उत्सव या गम के दिन नहीं आते या उनको और उनके परिवार को निरोगी काया और हवा खाने का गरीबी मे जीने का वरदान प्राप्त है या फिर सरकार की उदासीनता से प्रदेश के लाखों पढ़े लिखे अतिथिशिक्षक जिनमें से अधिकांश टेट पास है व प्रशिक्षित है उसके बाद भी चिंता मे जीने पर विवश है और उनके साथ उनका परिवार भी पीडि़त हो रहा है आज उनके बच्चे जब पूछते है पापा ये अतिथिशिक्षक क्या होता है तो गले से आवाज नहीं आती क्या म.प्र मे अन्य राज्यों से मँहगाई कम है अगर प्रदेश की आर्थिक दशा खराब है और अन्य छोटे राज्य अच्छा वेतन या काम कर रहे है तो इसका जिम्मेदार कौन है फिर क्यों सरकार विकास का कोरा ढिनढोरा पीटती है जब अपने ही राज्य के शिक्षकों को बेसिक सुविधा नहीं दे पा रही है।
लेखक: आशीष बिल्थरिया, अतिथि शिक्षक।

.webp)