BU BHOPAL का कारनामा: एक सब्जेक्ट का सप्लीमेंट्री एग्जाम दिया तो दो सब्जेक्ट में फेल कर दिया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 27 नवंबर 2026:
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदल देना चाहिए। किसी पोलिटिकल एजेंट के कारण नहीं बल्कि इसलिए क्योंकि आजकल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में जिस तरह के कांड हो रहे हैं, इसके कारण "अब्दुल हाफ़िज़ मोहम्मद बरकतउल्ला" का नाम बदनाम हो रहा है। BA फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने एक विषय में सप्लीमेंट्री का एग्जाम दिया तो रिजल्ट में उसको दो सब्जेक्ट में फेल कर दिया। मतलब जिस सब्जेक्ट का पेपर ही नहीं दिया था उसमें भी फेल कर दिया। 

स्वामी विवेकानंद कॉलेज, बैरसिया की छात्रा परेशान

स्टूडेंट ने अपनी प्रॉब्लम को जिन शब्दों में शेयर किया है, हम उनका ईमेल बिल्कुल वैसा ही प्रकाशित कर रहे हैं, ताकि पेड़ छात्रा के शब्दों में, सबको उसका दर्द समझ में आ सके:- 
महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं निकिता बंशकार, शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बेरसिया, जिला भोपाल की B.A. प्रथम वर्ष की छात्रा हूँ।

महोदय, मेरी नवंबर 2025 सत्र की सप्लीमेंट्री मार्कशीट में Personality Development विषय में F (फेल) दर्शाया गया था। मैंने इस विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी।

इसके बाद बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल 2026 परीक्षा सत्र का परिणाम दिनांक 04/11/2026 को घोषित किया गया। इस नए परिणाम में Micro Economics एवं Personality Development दोनों विषयों में F (फेल) दर्शाया गया है।

मुझे आशंका है कि मेरी सप्लीमेंट्री परीक्षा के अंक या परीक्षा रिकॉर्ड में कोई त्रुटि हुई है। इस कारण मेरा परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहा है।

इस संबंध में मैंने महाविद्यालय एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में शिकायत की तथा ईमेल भी भेजा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

मैं काफी परेशान हूँ। मेरा निवेदन है कि मेरी समस्या को उच्च स्तर तक पहुँचाया जाए और मेरे परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जाँच करवाकर सही रिजल्ट जारी करवाया जाए।

कृपया मेरी मदद करें।
आवेदिका: निकिता बंशकार
कॉलेज: स्वामी विवेकानंद कॉलेज, बेरसिया
कक्षा: B.A. प्रथम वर्ष
रोल नंबर: 2510101392
दिनांक: 27 नवंबर 2026 

उच्च शिक्षा मंत्री से विद्यार्थियों को उम्मीद ही नहीं है 

भोपाल समाचार हमेशा युवाओं की आवाज रहा है। मध्य प्रदेश के कई विश्वविद्यालय के पीड़ित विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने का काम करता है। जब से मोहन सरकार का गठन हुआ है, एक बात बड़ी स्पष्ट होती जा रही है कि, कॉलेज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा मंत्री से कोई उम्मीद ही नहीं है। इंदर सिंह जी चाहे तो सर्वे करवा कर देख लें। कॉलेज में विद्यार्थी आज भी उच्च शिक्षा मंत्री के नाम पर डॉ मोहन यादव को जानते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पितामहों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। नहीं तो अगले 2 सालों में "कॉकरोच जनता पार्टी" जैसे दर्जनों प्रेशर ग्रुप गठित हो जाएंगे और फिर माहौल में इतना धुआं हो जाएगा, ना जमीन दिखाई देगी ना आसमान।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!