छिंदवाड़ा वाली महिला इंजीनियर भोपाल में गिरफ्तार, नशे ने बर्बाद कर दिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 18 नवंबर 2026
: नशा बर्बाद कर देता है। छिंदवाड़ा की लड़की भोपाल में पढ़ने के लिए आई थी। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और अच्छी नौकरी भी मिल सकती थी लेकिन नशे की लत लग गई। इसके कारण नौकरी नहीं लगी। इसलिए खतरनाक नशीले पदार्थों का बिजनेस करने लगी। भोपाल में सक्रिय हो गई और अपने जैसी लड़कियों को शिकार बनने लगी। इसी दौरान गिरफ्तार कर ली गई। 

छिंदवाड़ा निवासी श्रद्धा चौकीकर गिरफ्तार

भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला शराब दुकान के सामने एमडी बेचने आने वाली है। टीम ने घेराबंदी कर रेलवे कॉलोनी, छिंदवाड़ा निवासी श्रद्धा चौकीकर को हिरासत में लिया। तलाशी में उसकी जैकेट की जेब से एमडी मिली। वजन 14.19 ग्राम निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। श्रद्धा की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने दूसरे आरोपी 37 वर्षीय राजेंद्र राय को साकेत नगर स्थित रीगल होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह बी-फार्मा पास है।

पार्टियों में जाकर बनाती थी ग्राहक

श्रद्धा (38) ने 2012 में भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था, पर बैक लगने से 2014 में बीई छोड़ दी। छिंदवाड़ा रेलवे कॉलोनी निवासी श्रद्धा 2016 में पति से तलाक ले चुकी है। 10 साल से भोपाल में रहकर खुद को कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़ा बताती है। मिनाल रेसीडेंसी में दोस्तों की संगत से नशा शुरू किया। हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल के शौक में छह साल से नशा कर रही थी। डेढ़ साल से एमडी बेच रही थी। शाहपुरा के दो होटलों में पार्टी करती थी, वहीं ग्राहक तलाशती थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!