भोपाल में 150 लोग उम्मीद लेकर आए थे, कलेक्टर नहीं मिले, जनसुनवाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 नवम्बर 2026
: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों की समस्याएं इतनी ज्यादा हैं, और सुनने वाला कोई नहीं। एक उम्मीद रहा करती थी कि जनसुनवाई में कलेक्टर को बताएंगे तो तत्काल कार्रवाई हो जाएगी, लेकिन कलेक्टर सुनवाई करते ही नहीं। आज भी लगभग 150 लोग उम्मीद लेकर जनसुनवाई में आए थे लेकिन कलेक्टर नहीं मिले। 

आज मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई में एक बार फिर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा अनुपस्थित रहे। उनसे मिलने आए परेशान और पीड़ित लोगों से डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अर्चना शर्मा और सुश्री हर्षिता दवे ने आवेदन कलेक्ट किए और उन्हे सीएम हेल्पलाइन में दर्ज करवा दिया। एक बार फिर जनसुनवाई में लोगों की सुनवाई ही नहीं है। जहां जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों को एक साथ उपस्थित होना चाहिए, वहां कलेक्टर ही अनुपस्थित रहते हैं। 

प्रियंक मिश्रा के मामले में जनसुनवाई में अनुपस्थित का यह पहला मामला नहीं है। वो अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। उन्हे जनता की समस्याओं को सुनने में कोई रुचि ही नहीं है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!