नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 अक्टूबर 2026 को एक ऑफिशियल पब्लिक नोटिस जारी करके आगामी परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर की घोषणा की है। प्रशासनिक कारणों से तैयार किया गया यह नया शेड्यूल दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होने वाली सभी प्रमुख प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं पर लागू होगा। NTA के अनुसार, यह संशोधित कैलेंडर पहले जारी किए गए सभी शेड्यूल को निरस्त/अमान्य (supersede) करता है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:
NTA December Cycle Exam Schedule for UGC NET CSIR NET and RIMC
दिसंबर 2026 के महीने से शुरू हो रही परीक्षाओं में कई प्रमुख नेशनल लेवल एग्जाम्स शामिल हैं। NTA शेड्यूल के मुताबिक:-
- राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (Rashtriya Indian Military College) की परीक्षा 06 दिसंबर 2026 (1 दिन) को होगी।
- इसके बाद SWAYAM की परीक्षा 08 से 12 दिसंबर 2026 (5 दिन) तक आयोजित की जाएगी।
- वहीं राष्ट्रीय सैन्य स्कूल (Rashtriya Military Schools) की परीक्षा 13 दिसंबर 2026 (1 दिन) को निर्धारित की गई है।
- इसके अलावा, उच्च शिक्षा से जुड़ी दो बड़ी परीक्षाएं—UGC NET (दिसंबर साइकिल) 14 से 18 और 21 दिसंबर 2026 (6 दिन) तथा
- Joint CSIR UGC NET (दिसंबर साइकिल) 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 (3 दिन) को आयोजित की जाएंगी।
JEE Main Session 1 January Exam Dates and NIFT Sainik School Schedule
जनवरी 2027 में इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण JEE (Main) - Session 1 (January) की परीक्षा 20 से 24 और 28 जनवरी 2027 (कुल 6 दिन) को आयोजित होगी। जनवरी महीने की शुरुआत आर्मी कैडेट्स कॉलेज (Army Cadets College) परीक्षा से होगी, जो 04 जनवरी 2027 (1 दिन) को तय की गई है। इसके बाद 10 जनवरी 2027 को SHRESHTA (NETS) और NIFT एंट्रेंस एग्जामिनेशन (प्रत्येक 1 दिन) का आयोजन होगा। महीने के अंत में ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 31 जनवरी 2027 (1 दिन) को आयोजित किया जाएगा।
CMAT and CUET PG Exam Dates March Schedule and Exam Duration
फरवरी और मार्च 2027 के महीनों में मैनेजमेंट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) का आयोजन 07 फरवरी 2027 (1 दिन) को किया जाएगा। इसके पश्चात, देश भर की सेंट्रल एवं अन्य यूनिवर्सिटीज के लिए CUET (PG) — Common University Entrance Test (Post-Graduate) का सबसे लंबा 17 दिवसीय एग्जाम शेड्यूल रखा गया है, जो 02 से 05, 08-09, 12, 15-19, 24 से 25, तथा 29 से 31 मार्च 2027 तक चलेगा।
JEE Main Session 2 April Schedule and Important NTA Guidelines
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण JEE (Main) - Session 2 (April) का आयोजन 02 से 07 अप्रैल 2027 (6 दिन) तक किया जाएगा। NTA ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि ये सभी प्रस्तावित तिथियां संभावित (tentative) हैं और प्रशासनिक, अकादमिक, वैधानिक, लॉजिस्टिक या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण इनमें बदलाव हो सकता है।
NTA Revised Exam Calendar pdf Download
भारत सरकार की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ फाइल भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल (https://t.me/bhopalsamachar1) पर अपलोड कर दी गई है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं। कृपया सभी उम्मीदवार पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें ताकि भविष्य में किसी भी प्रश्न के उत्तर के लिए AI ना करना पड़े।

