AG-8 Ventures, Bhopal वालों के प्लॉट नीलाम किए जाएंगे, आकृति कोलार सिटी का मामला

Updesh Awasthee
भोपाल, 4 अक्टूबर 2026:
प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी और शायद भोपाल की एकमात्र पब्लिक रियल एस्टेट कंपनी, AG8 VENTURES LIMITED वालों की कुछ प्लॉट नीलाम करने के आदेश जारी किए गए हैं। RERA के आदेश का पालन करने हेतु नगर निगम भोपाल द्वारा न्यायालय में कैविएट दाखिल की गई है। ताकि नीलामी की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट ना आए। 

आकृति कोलार सिटी के प्लॉट नीलामी के लिए कैविएट दाखिल

यह मामला आकृति कोलार सिटी का है। विवाद है कि AG8 VENTURES LIMITED (पुराना नाम Aakriti Builders & Developers - Bhopal) द्वारा कॉलोनी के विकास कार्य समय पर पूरे नहीं किए गए। इसलिए प्लॉट खरीदने वालों ने RERA में शिकायत कर दी। यहां दोनों पार्टियों के बीच अरगुमेंट्स हुए। RERA ने कॉलोनी के विकास कार्य पूरे करने का अवसर भी दिया परंतु फिर भी विकास कार्य नहीं हुए। इसके बाद RERA ने इस मामले में बंधक किए गए प्लाट नीलम करके कॉलोनी का विकास करवाने का फैसला किया है। नगर निगम भोपाल को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। नगर निगम द्वारा बंधक प्लॉट की नीलामी की जाएगी और उससे जो धनराशि प्राप्त होगी, कॉलोनी का डेवलपमेंट किया जाएगा। RERA के आदेश के पालन में नगर निगम द्वारा भोपाल न्यायालय में कैविएट दाखिल की गई है। कैविएट का मतलब होता है कि, न्यायालय को फैसले की सूचना देना और यह अनुरोध करना कि यदि इस फैसले को चुनौती दी जाती है तो कृपया किसी भी प्रकार का अंत में आदेश जारी करने से पहले न्यायालय उनका पक्ष भी सुने। मतलब दोनों पक्षों की सुनवाई की जाए। 

एडवोकेट संजय गुप्ता का स्टेटमेंट

नगर निगम की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट संजय गुप्ता ने बताया कि ग्राम कटारिया (तहसील हुजूर) में 11.308 हेक्टेयर भूमि पर एजी-8 वेंचर्स लिमिटेड (अध्यक्ष राजीव सोनी) को 18 मार्च 2020 को कॉलोनी विकास की अनुमति दी गई थी। डेवलपर के समय पर काम पूरा नहीं करने पर रेरा ने 31 दिसंबर 2025 को निगम को बंधक भूखंडों के आधार पर काम पूरा कराने के निर्देश दिए थे।

इन प्लाटों की नीलामी होगी

  • ए-टाइप का प्लॉट ए-29, 
  • बी-टाइप का बी-19, 
  • सी-टाइप का सी-1, 
  • डी-टाइप के 6 भूखंड डी-113 से डी-118 और 
  • ई व एफ-टाइप के ई-01 एवं एफ-02 प्लॉट बंधक हैं। 
इसके अलावा कम्युनिटी हॉल (383.43 वर्गमीटर) और एजुकेशन एक्टिविटी लैंड (3549.28 वर्गमीटर) भी शामिल हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!