मध्य प्रदेश के कॉकरोच से दिल्ली को बचाने 4 ट्रेन कैंसिल, कई को ट्रेन से उतारा

Updesh Awasthee
जबलपुर, 9 अक्टूबर 2026
: पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) मधुर वर्मा ने बताया, "दिल्ली क्षेत्र में संभावित ट्रैफ़िक जाम को देखते हुए यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए कुछ गाड़ियां रद्द की गई हैं। जिसमें पश्चिम मध्य रेल की कुल 5 गाड़ियां शामिल हैं। जबलपुर मंडल की 3, भोपाल मंडल की 1 और राजस्थान के अंतर्गत आने वाले कोटा मंडल की 1 ट्रेन शामिल है। 

श्री वर्मा का कहना है कि दिल्ली में ट्रैफ़िक जाम होने की आशंका अधिक है, जिस कारण से यात्रियों के आवागमन की असुविधा की भी संभावना है। यात्रियों को सही समय पर ये सूचना प्राप्त हो जाए, इसके लिए विभिन्न प्रयास किए गए हैं। पहले ही सूचना जारी की गई है। हम इसे सोशल मीडिया के माध्यम से, प्रिंट मीडिया के माध्यम से और आपके माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही हमारे पास जो भी रेलेवेंट स्टेशन होंगे, जहां पर हॉल्ट है उन सभी स्टेशनों पर लगातार घोषणाएं की जाएंगी। 

वहां के पूछताछ काउंटरों पर भी सारी जानकारी उपलब्ध होगी। किसी को भी कोई अपडेट चाहिए तो इन माध्यमों के अलावा वो 139 नंबर पर भी संपर्क कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि ज्यादा लोगों को परेशानी नहीं होगी क्योंकि वही ट्रेन कैंसिल की गई है जिसमें ज्यादातर कॉकरोच की रिजर्वेशन थे।

CJP कार्यकर्ता ट्रेन से उतारे जा रहे हैं

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी, ग्वालियर में युवा नेता अमित सक्सेना और गोहद में भूपेंद्र सिंह गुर्जर गिरफ्तार। कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता ट्रेन से उतारे जा रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!