हेलो पुलिस जल्दी आओ, मैंने एक लाख का इनामी हत्यारा पकड़ लिया है

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस को एक फोन कॉल पहुंचा। एक पुरुष था, बाद ही घबराया हुआ। बोल रहा था, मेरे ठीक सामने एक लाख का इनामी शूटर सत्यम कादयान खड़ा है, जल्दी पुलिस भेजो। उत्तर प्रदेश पुलिस तत्काल एक्टिव हुई, उसने मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया। भोपाल पुलिस भी तत्काल एक्टिव हुई, यूपी का इतना खतरनाक शूटर भोपाल में क्या कर रहा है, लोकेशन प्वाइंट आउट की और फटाफट घेराबंदी की रणनीति बनाई। यूपी का खतरनाक शूटर है, फायरिंग भी कर सकता है। 

देशभर में चर्चित हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे एक-एक लाख रुपये के इनामी शूटरों की तलाश में जुटी शामली उत्तर प्रदेश पुलिस की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। अंकित बालियान हत्याकांड के बाद फरार शूटर आर्यन संधू और सत्यम कादयान के चित्र सार्वजनिक किए जाने के बाद से शामली पुलिस के पास देश के 10 से अधिक राज्यों से ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो चुकी हैं। बुधवार को भोपाल से ऐसा ही मामला सामने आया। एक युवक ने बताया कि वह शामली का रहने वाला है लेकिन आजकल भोपाल में नौकरी कर रहा है। बेहद घबराए हुए लहजे में इनामी शूटरों के सामने खड़े होने का दावा किया। इसके बाद वह सब कुछ हुआ जैसा ऊपर आपको बताया गया है। भोपाल पुलिस बताए गए ठिकाने पर पहुंच गई। 

इलाके को चारों तरफ से लॉक कर दिया गया, ताकि यदि कोई फायरिंग होती है तो, किसी आम आदमी का कोई नुकसान ना हो जाए। पुलिस ऑफिसर्स की पिस्टल लोडेड थी, और सभी लोग किसी भी समय, किसी भी प्रकार की घटना का सामना करने के लिए तैयार थे। सभी लोग ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट थे। बताए हुए पॉइंट पर पुलिस पहुंची, तो वह युवक दिखाई दिया जिसने फोन किया था, लेकिन वह अकेला था। शायद शूटर वहां से कहीं और चला गया था या फिर उसके सामने किसी ऐसी जगह पर खड़ा हुआ है, जो पॉइंट पुलिस को दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस सावधानीपूर्वक आगे बढ़ती गई। नजदीक गई तो पता चला कि भाई साहब नशे में टल्ली हैं, और बोतल को हाथ में लेकर कह रहे हैं मैं शूटर को पकड़ लिया है। 

वैसे भी आजकल मध्य प्रदेश की शराब बड़ी फेमस हो गई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!