भोपाल, 5 जुलाई 2026: टेक्नोलॉजी कितनी भी अपडेट हो जाए लेकिन जोखिम बना ही रहता है। भोपाल से उत्तर प्रदेश एक विवाह समारोह में शामिल होने निकाला परिवार सड़क किनारे एक नहर में जा गिरा। परिवार टाटा सफारी से चल रहा था और गूगल मैप को फॉलो कर रहा था। उनको पता ही नहीं चला कि कब गूगल में अपने उनकी गाड़ी को सड़क से नहर में डाल दिया।
Google Maps Allegedly Misguides Bhopal Family, TATA Safari Falls into Canal
खबर जसवंतनगर (इटावा) उत्तर प्रदेश से आ रही है। बताया है कि, मध्य प्रदेश के भोपाल से फिरोजाबाद के सिरसागंज में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा परिवार शनिवार रात गूगल मैप के सहारे रास्ता भटक गया। थाना बलरई क्षेत्र के ग्राम नगला विशुन और तिजौरा के बीच बारिश और अंधेरे के दौरान उनकी टाटा सफारी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बंबा (नहर/कैनाल) में जा गिरी। वे ग्वालियर इटावा होकर सिरसागंज जा रहे थे।
हादसे में टाटा सफारी ड्राइव कर रहे धर्मेंद्र जादौन, उनकी पत्नी शीतल जादौन, पुत्री श्रेया जादौन, आजा जादौन तथा संध्या भटनागर को चोटें आईं। सूचना पर थाना बलरई पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्वजन को सूचना देकर मौके पर बुलाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को बंबा से बाहर निकलवाया। सभी घायलों को उपचार के लिए सिरसागंज भेज दिया गया।

.webp)