भोपाल, 12 जून 2026: यात्रियों को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण संशोधन किया है।
New Tatkal Reservation Token Arrangement Announced in Bhopal Division
भोपाल मंडल के सभी आरक्षण कार्यालयों में दिनांक 13 जून 2026 से नई व्यवस्था लागू की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत तत्काल आरक्षण के लिए एसी (AC) तथा गैर-एसी (Non-AC) श्रेणियों के टोकनों का वितरण पृथक-पृथक रूप से प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से किया जाएगा। इससे यात्रियों को टोकन प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा आरक्षण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनेगी। साथ ही सभी आरक्षण कार्यालयों में टोकन वितरण रजिस्टर का संधारण अनिवार्य रूप से किया जाएगा, जिसमें टोकन संख्या एवं यात्री का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाएगा। जिससे व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।
भोपाल मंडल के सभी मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षकों, आरक्षण पर्यवेक्षकों एवं आरक्षण लिपिकों को निर्देशित किया गया है कि वे इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें तथा टोकन वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने दें।
New token system for Tatkal reservation in Bhopal Division
West Central Railway Bhopal Tatkal booking rules 2026
Bhopal Railway Station Tatkal ticket token distribution time
AC and Non-AC Tatkal token rules in Hindi
How to get Tatkal token at Bhopal Division railway stations
Indian Railways new Tatkal reservation protocols Bhopal
Bhopal Division railway reservation office token register

