भोपाल, 22 मई 2026: मध्य प्रदेश में प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के मैनेजमेंट ने समस्याओं का समाधान मांगने वाले विद्यार्थियों को चुप करवाने का एक फिक्स्ड फार्मूला बना रखा है। जब भी स्टूडेंट्स का ग्रुप कोई शिकायत करता है तो यूनिवर्सिटी या कॉलेज की छुट्टी कर दी जाती है। LNCT BHOPAL के मामले में भी ऐसा ही हुआ। स्टूडेंट्स ने आवाज उठाई तो मैनेजमेंट ने गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी। आपको याद होगा भोपाल के पास एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने पानी मांगा था तो मैनेजमेंट ने छुट्टी घोषित कर दी थी। क्या यह स्टूडेंट्स को सामूहिक रूप से प्रताड़ित करने का नया तरीका है?
LNCT Bhopal Row: Students Raise Heat Issue, Management Shuts Classes
उल्लेखनीय है कि 18-19 मई को MBA ALL SECTIONS STUDENTS ने सोशल मीडिया के माध्यम से, उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भोपाल कलेक्टर को अपनी समस्या की जानकारी देते हुए बताया था कि, भोपाल के LNCT रायसेन कॉलेज में 44°C तापमान में खराब पंखे/बिना कूलर के पढ़ना हमारी मजबूरी है। कक्षाओं की छत पर लगे 'सोलर प्लांट' के कारण गर्मी असहनीय हो गई है, छात्र लगातार बीमार हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी प्रबंधन चुप है।
इसके बाद यही जानकारी भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई, विश्वास सारंग और भोपाल समाचार डॉट कॉम को दी गई। जैसा कि अक्सर होता है, भोपाल समाचार डॉट कॉम ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और विद्यार्थियों की समस्या को प्रकाशित करते हुए एक बार फिर उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के पास ध्यानार्थ भेजा। माननीय मंत्री जी ने बताया तो नहीं लेकिन कुछ तो किया होगा, क्योंकि इसके बाद Dr. Sunil Kumar Singh, Group OSD at LNCT Group of College and Research Scientist at Barkatullah University, Bhopal का रिप्लाई मिला जिसमें लिखा है, Due to the heat waves, we have already declared the holidays.
मतलब हीट वेव के कारण हमने छुट्टी की घोषणा कर दी है।
मजे की बात देखिए, विद्यार्थियों ने पंखे की मांग की है, कॉलेज में छुट्टी की घोषणा कर दी है। इन दोनों के बीच में कोई कनेक्शन बनता है क्या? पंखे की जरूरत तो तब भी होती है जब हीट वेव नहीं चल रही होती है। विद्यार्थियों की प्रॉब्लम यह है कि, सोलर प्लांट के कारण क्लासरूम का टेंपरेचर ज्यादा होता है और उस टेंपरेचर को बैलेंस करने के लिए कॉलेज मैनेजमेंट ने कोई प्रबंध नहीं किया है।
स्टूडेंट्स अपनी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन चाहते हैं और छुट्टी किसी भी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि, Dr. Sunil Kumar Singh वीडियो शेयर करके बताएंगे कि स्टूडेंट्स की प्रॉब्लम का सॉल्यूशन हो गया है।

.webp)